चोरो ने व्यवसायी के बंद घर का ताला तोड़कर नगदी समेत 50 लाख कर ली चोरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- इन दिनों नालंदा जिला में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है  लगातार जिले में अपराधी घटनाएं में इजाफा हो गई है। ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र के महलपर इलाके में व्यवसायी के बंद घर का ताला तोड़कर नगदी समेत 50 लाख की चोरी कर ली। बताया जाता है की घर में ताला लगाकर परिवार के लोग समारोह में शामिल होने गया गये थे।इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ दिया और 50 लाख रुपये के गहने चुरा लिये। गुरुवार को परिवार देर रात वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित व्यवसायी सूर्यकांत सिन्हा उर्फ सूर्या ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है।

उन्होंने बताया कि घर में ताला लगाकर पूरा परिवार रविवार को गया गया था। उनकी ससुराल में ससुर की शादी का सालगिरह समारोह था। समारोह में शामिल होकर गुरुवार को सभी वापस लौटे। घर की हालत देखकर सभी सन्न रह गये। घर के मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में से 50 लाख रुपये के गहने व 70 हजार रुपये नगद चुरा लिये थे। घर में रखे बाकी के सभी सामान सुरक्षित हैं। चोरी की घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article