बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: पाण्डव सेना का सरगना गिरफ्तार, बिहार के टॉप अपराधियों में शामिल संजय सिंह

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 30 जून 2026। बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। STF की विशेष टीम ने पटना जिले के कुख्यात वांछित अपराधी और बिहार के टॉप अपराधियों की सूची में शामिल संजय सिंह को पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पाण्डव सेना का सरगना बताया जाता है।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान संजय सिंह, पिता- स्वर्गीय रमेश सिंह, ग्राम- निमा, थाना- मसौढ़ी, जिला- पटना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था और बिहटा थाना कांड संख्या 672/2025 में AK-47 बरामदगी के मामले में भी वांछित था।

STF के अनुसार संजय सिंह पर बिहार समेत अन्य राज्यों में हत्या, रंगदारी, रंगदारी के लिए हत्या, नरसंहार, अवैध खनन, भू-माफिया गतिविधियों तथा अन्य संगीन अपराधों को अंजाम देने के आरोप हैं। उसकी गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तीन दशक का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक संजय सिंह का आपराधिक इतिहास वर्ष 1996 से शुरू होता है। उसके खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, उत्पाद अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में 26 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उसके खिलाफ मसौढ़ी, धनरुआ, पुनपुन, बिहटा, कृष्णापुरी, पत्रकार नगर, जहानाबाद, भागलपुर, सुल्तानगंज, हजारीबाग, रांची और तातीसिलवे समेत कई थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट, बिहार उत्पाद अधिनियम तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संजय सिंह के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामलों में शामिल हैं—

वर्ष 1996 में मसौढ़ी थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला।
वर्ष 1998 में धनरुआ और अन्य थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट तथा हिंसक वारदातों के कई मुकदमे।
वर्ष 2000 और 2004 में भागलपुर एवं हजारीबाग में हत्या और आपराधिक साजिश से जुड़े मामले।
वर्ष 2006 में सुल्तानगंज थाना में अपहरण (धारा 364A) का मामला।
वर्ष 2017 और 2018 में धनरुआ थाना में आर्म्स एक्ट, रंगदारी, मारपीट और महिला से संबंधित अपराधों के कई मुकदमे।
वर्ष 2022 में पत्रकार नगर, मसौढ़ी और जहानाबाद में हत्या और आपराधिक साजिश के मामले।
वर्ष 2023 में रांची सदर थाना में आर्म्स एक्ट का मामला।
वर्ष 2025 में बिहटा थाना कांड संख्या 672/25 में AK-47 बरामदगी प्रकरण, जिसमें वह वांछित था।
STF की आगे की कार्रवाई

STF ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों तथा अन्य लंबित मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि संजय सिंह के अन्य आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन और पता लगाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरफ्तारी संगठित अपराध, अवैध हथियारों के नेटवर्क और रंगदारी गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article