पटना के गांधी मैदान में बड़ी कार्रवाई: पॉश होटल से 10 महिलाएं रेस्क्यू, जांच तेज

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 महिलाओं का रेस्क्यू, होटल प्रबंधन और पूरे नेटवर्क की जांच जारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना के पॉश इलाके गांधी मैदान में स्थित एक होटल में चल रहे कथित देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। विशेष छापेमारी अभियान के दौरान होटल से 10 महिला-युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि मौके से आपत्तिजनक सामान और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब होटल प्रबंधन समेत पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल में लंबे समय से संगठित तरीके से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन किया गया और होटल में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई कमरों की तलाशी ली गई, जहां से 10 महिला-युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालकर संरक्षण में लिया गया।
रेस्क्यू की गई अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल और दिल्ली की रहने वाली
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रेस्क्यू की गई अधिकांश युवतियां पश्चिम बंगाल और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्हें किन परिस्थितियों में पटना लाया गया और इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के आधार पर होटल संचालक, कथित दलालों और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
होटल प्रबंधन की भूमिका की भी गहन जांच
पुलिस अब होटल प्रबंधन की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि होटल संचालकों को कथित देह व्यापार की गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं। साक्ष्य जुटाने के लिए होटल का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है।
सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल से आपत्तिजनक सामान के साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया देह व्यापार से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। फिलहाल पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article