बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऋषिकेश जा रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत

रोजगार की उम्मीद लेकर घर से निकले सुभाष राम की सफर के दौरान दर्दनाक मौत, पीछे छूट गया बेसहारा परिवार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रोजगार की तलाश में उत्तराखंड जा रहे एक प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


मृतक की पहचान सुभाष राम के रूप में हुई
मृतक की पहचान नौतन प्रखंड के खड्डा कुजलही पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी 38 वर्षीय सुभाष राम, पिता भगरासन राम, के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सुभाष राम 29 जून 2026 को रोजगार की तलाश में बेतिया से ऋषिकेश जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे।
यात्रा के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी कारणवश उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलती ट्रेन से गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिवार पर आया आर्थिक संकट
सुभाष राम अपने पीछे पत्नी और दो बेटों—15 वर्षीय दिलखुश कुमार तथा छोटे बेटे मनखुश कुमार—को छोड़ गए हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा वही थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार गहरे आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया है।
गांव में शोक, मुआवजे की मांग
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article