भागलपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव, घर में घुसकर महिला और बेटी को बनाया बंधक

दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, महिला और बेटी को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : भागलपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नूरपुर गांव निवासी रविशंकर कुमार की पत्नी नीतू देवी घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान तीन से चार युवक वहां पहुंचे और किसी बहाने से उन्हें घर के अंदर ले गए। घर में प्रवेश करते ही बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और अलमारी की चाबी मांगने लगे।
बदमाशों ने बंधक बनाकर एक तरफ बैठा दिया
इसी बीच स्कूल से नीतू देवी की बेटी घर पहुंची। बदमाशों ने उसे भी बंधक बनाकर एक तरफ बैठा दिया और चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकद रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। हालांकि कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उन्होंने मोबाइल फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
बदमाशों के जाने के बाद नीतू देवी ने किसी तरह खुद को संभाला और बाहर निकलकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना पुलिस और सिटी एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूटकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी हुई है। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article