AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर में अपराधियों पर पुलिस की सख्ती, बाईपास थाना क्षेत्र में चला सघन वाहन जांच अभियान

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : भागलपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार सुबह बाईपास थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मॉर्निंग पेट्रोलिंग के दौरान बाईपास थाना क्षेत्र के बैजानी पेट्रोल पंप के समीप डायल-112 की टीम ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एएसआई अनील कुमार ने किया। उनके साथ सिपाही अमन कुमार और चालक विवेकानंद सिंह भी मौजूद रहे।
दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच ..
पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई लोगों से पूछताछ भी की गई। जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखने की भी सलाह दी।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित जांच ..
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित जांच की जाएगी, ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More