खगड़िया में पुलिस का बड़ा एक्शन, सरकारी पिस्टल लूटने वाला बदमाश का किया एनकाउंटर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: खगड़िया, 15 जुलाई। बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर (SI) से सरकारी पिस्टल छीनकर फरार हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बेलदौर थाना पुलिस मंगलवार रात नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की गई। जांच के दौरान तीनों युवकों ने पुलिस टीम का विरोध किया और हाथापाई पर उतर आए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट कर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिले में अलर्ट जारी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर डीएसपी, डीआईयू और बेलदौर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को लेकर टीम लौट रही थी, तभी सकरोहर-कुर्बन प्रधानमंत्री पथ पर रांकि बासा के पास उसने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस के अनुसार, आरोपी को कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन उसके नहीं मानने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान चली गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी की पहचान कुर्बान गांव (वार्ड संख्या-4) निवासी लालो सदा के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी हथियार छीनने की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के फरार दोनों साथियों की गिरफ्तारी और छीनी गई सरकारी पिस्टल की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही पूरे गिरोह के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article