बिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार, 213 नए डिग्री कॉलेजों का आज हुआ शुभारंभ

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना,15 जुलाई। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। डिग्री कॉलेज से वंचित प्रखंडों में 213 नए डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ 15 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया। सरकार का कहना है कि इससे हजारों छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में स्नातक स्तर की पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

सरकार के अनुसार, लंबे समय से कई प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं, को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। दूरी, परिवहन की समस्या और आर्थिक कठिनाइयों के चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते थे।

इसी समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने डिग्री कॉलेज-विहीन प्रखंडों में 213 नए डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इन संस्थानों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकार का मानना है कि नए कॉलेजों की स्थापना से उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान होगी, सकल नामांकन अनुपात (GER) में वृद्धि होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपने घर के नजदीक बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। इससे विशेष रूप से बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

राज्य सरकार के मुताबिक, यह पहल शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। नए डिग्री कॉलेजों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और राज्य के विकास में भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा।

सरकार ने इसे बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा है कि शिक्षा के बेहतर ढांचे के जरिए राज्य के युवाओं को नई संभावनाएं और उज्ज्वल भविष्य उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article