बांकीपुर में अहंकार बनाम संस्कार की लड़ाई: ऋतुराज सिन्हा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 25 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि यह चुनाव केवल एक सीट का नहीं, बल्कि अहंकार बनाम संस्कार की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सदैव विनम्रता, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता देती है तथा अभद्र राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करती।

बीजेपी नेता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और चुनाव के समय प्रत्याशी याचक के रूप में आशीर्वाद मांगने जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर चुनाव प्रचार में ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जो लोकतांत्रिक मर्यादा के विपरीत है। चुनावी सभा में उनका यह कहना कि “पिछले चुनाव में आपने भाजपा को वोट दिया था, इस बार हमें वोट नहीं देंगे तो पछताना पड़ेगा”, जनसम्मान और संवाद के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ता संस्कार और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं। किसी प्रतिद्वंद्वी पर अशोभनीय टिप्पणी करना हमारी संस्कृति नहीं है।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग लाखों संघर्षशील युवाओं का अपमान है। किसी की आर्थिक पृष्ठभूमि या शिक्षा का उपहास उड़ाना भारतीय संस्कृति के सर्वथा विपरीत है। बिहार भगवान बुद्ध, महावीर और चाणक्य की पावन भूमि है, जिसने विश्व को शालीनता का संदेश दिया है। बांकीपुर की जनता अहंकार नहीं, बल्कि संस्कार और विकास के पक्ष में जनादेश देगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ने आज रोटरी भवन, महिला संवाद सिपारा , मीठापुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article