महावीर मंदिर के शिवमंडप और विराट रामायण मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना: सावन के पहली सोमवारी पर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के शिवमंडप और पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण के 33 इंच के लघु सहस्त्रलिंगम (1008 शिवलंग) पर जलाभिषेक और रूद्राभिषेक कराने के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लग गई। महावीर मंदिर में काफी संख्या लोगों ने जलाभिषेक किया जबकि 61 लोगों ने रूद्राभिषेक किया। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने भी महावीर मंदिर के शिव मंडप में परिवार साथ रूद्राभिषेक किया।

विराट रामायण मंदिर में सोमवार को करीब 50 हजार से अधिक भक्त पहुंचे। इनमें करीब 25 हजार भक्तों ने जलाभिषेक किया। विराट रामायण मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जो देर शाम तक जारी रही। विराट रामायण मंदिर में रूद्राभिषेक के लिए दो पुजारी भी आयोध्या से बुलाए गए हैं। बाकी पुजारी पटना के हैं। मंदिर प्रांगण के आसपास मेले जैसा माहौल हो गया है। काफी संख्या में दुकानें सज गई है। मंदिर का आसपास उत्सवी माहौल का नजारा है।
तिरूपति के कारीगरों द्वारा निर्मित नैवेद्यम लड्डू और फूल काउंटर की भी मंदिर प्रशासन द्वारा व्यवस्था करा दी गई है। अब इस इलाके में भी लोगों को नैवेद्यम उपलब्ध होगा। नैवेद्यम लड्डू के लिए उन्हें अब पटना नही आना पड़ेगा। विराट रामायम मंदिर के शिव मंडप में रूद्राभिषेक के लिए शुल्क 1100 रुपए रखा गया है। इसमें पूजा सामग्री भक्त को खुद लाना होगा। रूद्राभिषेक के बुकिंग के लिए इस नंबर पर 9717974588 संपर्क किया जा सकता है।
बता दें कि विराट रामायण मंदिर विश्व का सबसे बड़ा मंदिर तैयार हो रहा है। साथ ही यहां विश्व का सबसे बड़ा 33 फीट का सहस्त्रलिंगम (1008 शिवलिंग) स्थापित हो चुका है। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि मंदिर निर्माण के दौरान भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक और रूद्राभिषेक करा सके। इसके 33 इंच लघु सहस्त्रलिंगम शिवमंडप में स्थापित किया गया है। जिससे जलाभिषेक और रूद्राभिषेक कराने में सहूलियत हो सके।
यहीं वजह है कि विराट रामायण मंदिर में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सामान्य दिनों में यहां चार से पांच हजार भक्त पहुंच रहे हैं। विराट रामायण मंदिर 120 एकड़ में बन रहा है। यह पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। पटना से विराट रामायण मंदिर की दूरी 120 किलोमीटर है और यहां सड़क मार्ग से दो से तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article