“जंगलराज पार्ट-2 के युवराज”- गया में संतोष सुमन का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला

गया से गूंजा राजनीतिक हमला, तेजस्वी पर मंत्री का बड़ा बयान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार गया पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया।इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव को “जंगलराज पार्ट-2 का युवराज” बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीति और संविधान की पर्याप्त समझ नहीं है।


मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से ही तेजस्वी यादव को दो बार बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव केवल परिवारवाद की राजनीति करते हैं, जबकि वे स्वयं लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।परिवारवाद के मुद्दे पर हमला बोलते हुए संतोष सुमन ने कहा कि जनता अब वंशवादी राजनीति से ऊपर उठकर विकास और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।


वहीं पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने दावा किया कि वहां की जनता अब बदलाव चाहती है और ममता सरकार को नकार चुकी है। प्रेस वार्ता के दौरान संतोष कुमार सुमन ने यह भी कहा कि बिहार की जनता ने विकास और स्थिर सरकार के लिए एनडीए को भारी बहुमत दिया है और राज्य सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article