बाबा गरीबनाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर टूटेगा भीड़ का रिकॉर्ड, कांवरियों के स्वागत को तैयार हुआ पूरा शहर !

Muskan Gupta

सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बता दें की 17 अगस्त को तीसरी सोमवारी है, ऐसे में कांवरियां जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में पहलेजा घाट के लिए रवाना हो रहे है.!

कांवरियों का जत्था देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने के लिए चार – पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते है.!

कई कांवरियां ऐसे भी है जो पहलेजा घाट के लिए रवाना होने से पहले बाबा गरीबनाथ की पूजा अर्चना और दर्शन कर के निकलते है.!

बता दें की आज शाम यानी शुक्रवार को कांवरिया पहलेजा घाट पहुंचकर गंगा स्नान करेंगे. इसके बाद पूजन-दर्शन और आशीर्वाद लेकर पवित्र गंगाजल के साथ बाबा गरीबनाथ की नगरी मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे. रविवार शाम से ही पूरा शहर बाबा गरीबनाथ और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहता है.!

शिव भक्त पूरे एक साल इस सावन के पवन महीने का इंतजार करते है, ताकि सावन में बाबा भोलेनाथ को खुश करने के लिए पैदल कांवर यात्रा कर भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर अपनी समस्या का निदान और परिवार की खुशी की मंगल कामना करता है.!

बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर भी पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भीड़ का रिकॉर्ड बना. तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। उनका अनुमान है !

कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या सात लाख के पार जा सकती है.!

उन्होंने बताया कि तीसरी सोमवारी पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार सुबह से ही बाबा गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ रही है।

कांवरिया पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हो चुके हैं. बताया गया की तीसरी सोमवारी को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अधिक संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी. इसका उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. !

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट….

Share This Article