शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका: जिलाधिकारी; युवाओं से देशहित में आगे आने की अपील, !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां शहीदों के त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान: जिलाधिकारी
बेतिया ,24 अगस्त 1942 को देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले बेतिया के आठ अमर शहीदों की स्मृति में सोमवार को शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सशस्त्र बल के जवानों की सलामी परेड से हुई। इसके बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

जिलाधिकारी ने कहा कि बेतिया के वीर सपूतों का त्याग और बलिदान सभी के लिए

प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों ने राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, सम्मान और विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष का परिणाम है।

हमारा दायित्व है कि उनके सपनों के अनुरूप मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें,

इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी, गणमान्य लोग और शहीदों के परिजन मौजूद रहे।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;—

Share This Article