1200 पीस कोडिन कफ सिरप जब्त, नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा; एक धंधेबाज गिरफ्तार !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां 1200 पीस कोडिन कफ सिरप जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार
नौतन। नौतन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पाठक जी बाजार स्थित एक पान की दुकान पर छापेमारी कर 1200 पीस कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहपुर सुंदरपट्टी गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पान की दुकान से 10 कार्टून में रखी कफ सिरप की खेप बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पान दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कोडिन युक्त कफ सिरप की बिक्री निर्धारित नियमों के तहत ही की जा सकती है। क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट :—


Share This Article