NEWS PR डेस्क: NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार समेत देशभर के सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों में विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर भी है।
पूजा श्रीवास्तव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बिहार की पावन मिट्टी ने सदैव रिश्तों को निभाने, वचनों का मान रखने और अपनों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहने के संस्कार दिए हैं। यही संस्कार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर हमें अपने रिश्तों की इस अनमोल विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रेम, सम्मान और विश्वास से जुड़ी रिश्तों की डोर को और मजबूत बनाना ही इस पर्व की वास्तविक भावना है।
उन्होंने बिहार की पावन धरती से लेकर देश के हर कोने तक रहने वाले सभी भाई-बहनों के सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, कहा- प्रेम, सम्मान और विश्वास की डोर को मजबूत करें