NEWS PR डेस्क: नरकटियागंज शहर के सुमन विहार निवासी होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. राजेश्वर कुमार को चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए ‘बिहार गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। हाजीपुर में आयोजित समारोह में डॉ. अरविंद रिसर्च लेबोरेटरी के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
बिहार सरकार की आयुष चिकित्सा सेवा में कार्यरत डॉ. राजेश्वर कुमार पिछले करीब दो दशकों से होम्योपैथी के माध्यम से मरीजों को चिकित्सा सेवा दे रहे हैं। उनके सम्मानित होने की खबर नरकटियागंज पहुंचते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देते हुए
इसे शहर के लिए गर्व का क्षण बताया।
लोगों का कहना है कि डॉ. राजेश्वर कुमार ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में योगदान देकर नरकटियागंज का नाम गौरवान्वित किया है। सम्मान मिलने पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;–