बगहा में मगरमच्छ का जानलेवा हमला, ग्रामीण की मौत से नदी किनारे मचा हड़कंप; इलाके में दहशत ,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले ,के बगहा से जहां मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण की मौत, नदी किनारे दहशत
बगहा। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सेमरीडीह गांव के समीप मंगलवार देर शाम नदी में पानी छूने गए ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में सेमरीडीह निवासी भीम बीन की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


बताया जाता है कि भीम बीन शाम करीब छह बजे खेत में शौच के लिए गए थे। इसके बाद पास की छोटी नदी में पानी छूने पहुंचे, तभी पानी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण करीब साढ़े सात बजे नदी के आसपास उनकी तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद भीम बीन को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


सूचना पर वाल्मीकिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और,

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने नदी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और मगरमच्छों से बचाव के प्रभावी उपाय करने की मांग की है।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article