जमुई कांड पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- ‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’

Rashmi Tiwari

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसी पुलिस कार्रवाई पर बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कड़ा बयान देते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की है।
‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’,
अनंत सिंह ने घटना में शामिल आरोपियों को ‘राक्षस’ बताते हुए पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि जो भी गलत करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अपराधी की कोई जात नहीं होती।” साथ ही उन्होंने दुष्कर्म जैसे अपराध करने वालों के खिलाफ बेहद कठोर कार्रवाई की बात कही। । उन्होंने कहा ऐसे राक्षस व्यक्ति को जहां रहे वहीं मार दें…. मारने वाले को पुण्य होगा। जो रेप करेगा उसका मर्डर होगा।
क्या है जमुई का पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम दो नाबालिग छात्र ट्यूशन के बाद मड़वा पहाड़ी की ओर गए थे। लौटने के दौरान युवकों के एक समूह ने कथित तौर पर दोनों को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी की गई, जबकि उसके साथ मौजूद छात्र के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया।
आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों तक पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए और प्राथमिकी दर्ज की।
वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान
पुलिस जांच में वायरल वीडियो को अहम सुराग माना गया। फुटेज के आधार पर घटना में शामिल बताए जा रहे युवकों की पहचान शुरू की गई। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी
जांच के दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share This Article