By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News Pr
Error, group does not exist! Check your syntax! (ID: 7)
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • टेनिस
    • फुटबॉल
    • बैडमिंटन
    • हॉकी
  • हेल्थ
  • टेक एंड एजुकेशन
  • धर्म
  • फोटो स्टोरी
  • मौसम
  • लाइफस्टाइल
  • स्पेशल स्टोरी
News PrNews Pr
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • हेल्थ
  • टेक एंड एजुकेशन
  • धर्म
  • फोटो स्टोरी
  • मौसम
  • लाइफस्टाइल
  • स्पेशल स्टोरी
Search
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • टेनिस
    • फुटबॉल
    • बैडमिंटन
    • हॉकी
  • हेल्थ
  • टेक एंड एजुकेशन
  • धर्म
  • फोटो स्टोरी
  • मौसम
  • लाइफस्टाइल
  • स्पेशल स्टोरी
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
newsबिहार

ABHA Card: पटना में तेज हुआ डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने का अभियान,जानें कहां बनेगा कार्ड

Rashmi Tiwari
Last updated: September 23, 2026 1:24 pm
By Rashmi Tiwari
1
Share
SHARE

NEWS PR डेस्क : पटना में डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के नागरिकों को अब आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) कार्ड बनवाने के लिए अलग से भटकने की जरूरत नहीं होगी। प्रशासन ने राशन की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) समेत कई स्थानों पर आभा कार्ड बनाने की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले के सभी नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों को मिशन मोड में अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
एक डिजिटल आईडी में सुरक्षित रहेगा स्वास्थ्य रिकॉर्ड
आभा कार्ड 14 अंकों की यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी है। इसके जरिए मरीज अपने स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकता है। डॉक्टर की पर्ची, जांच रिपोर्ट और अस्पताल में हुए इलाज का विवरण डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में उपलब्ध रह सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे अलग-अलग अस्पतालों या डॉक्टरों के साथ साझा किया जा सकता है। इससे मरीज को हर बार पुरानी रिपोर्ट और पर्चियां लेकर जाने की परेशानी कम होगी। वहीं, डॉक्टर को मरीज के पुराने इलाज और जांच की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
राशन लेने पहुंचने वाले लाभुकों का भी बनेगा कार्ड
जिले की जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों पर राशन का उठाव करने आने वाले लाभुकों को आभा कार्ड के फायदे के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आभा एप के जरिए उनका कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि रोजमर्रा की सरकारी सेवाओं का लाभ लेने वाले लोगों को उसी दौरान डिजिटल हेल्थ आईडी से जोड़ा जा सके।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी होगी सुविधा
VHSND( विलेज हेल्थ, सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे ) और THR (टेक होम राशन )दिवस के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचने वाले नागरिकों का भी आभा कार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। जीविका दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों का आभा कार्ड बनवाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आशा कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। वे अपने क्षेत्र के लोगों को आभा कार्ड के फायदे बताएंगी और कार्ड बनवाने में सहयोग करेंगी। इसके साथ ही सहज वसुधा केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आने वाले नागरिकों का भी आभा कार्ड बनाया जाएगा।
डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी गति
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य पहचान से जोड़ना है। अलग-अलग सरकारी और सामुदायिक केंद्रों पर कार्ड बनाने की सुविधा मिलने से लोगों के लिए आभा कार्ड बनवाना आसान होगा और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड का इस्तेमाल भी बढ़ेगा

TAGGED:ABHA Card RegistrationAyushman Bharat Health AccountBihar Digital Health IDBIHAR LATEST NEWSHow to get an ABHA CardNEWSPRPatna ABHA Card News
Share This Article
Facebook Copy Link Print

Live News

Latest News

पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR में दिवाली की धूम, जश्न में डूबा ऑफिस!
news बिहार
पटना महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की भव्य धूम 102 किलो के लड्डुओं का लगा महाभोग, लाल गुलाबों से सजा बजरंगबली का दरबार।
india news viral
अररिया में रिश्ते शर्मसार! मां की हत्या का आरोप, दूसरी पत्नी के साथ बेटा फरार
news बिहार
भागलपुर में त्योहारों पर आग से निपटने की खास तैयारी! 17 संवेदनशील जगहों पर दमकल तैनात, काली पूजा विसर्जन तक 24 घंटे अलर्ट रहेगा अग्निशमन विभाग।
india news viral
दानापुर में 18 बिहार बटालियन का स्थापना दिवस समारोह, वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
news बिहार

Stay Connected

161kFollowersLike
112kFollowersFollow
32kFollowersFollow
240kSubscribersSubscribe

Popular News

आज के पंचांग में जाने शुभ और अशुभ मुहूर्त इस समय ना करें यह काम
अभी अभी
5.5k Views
आज कें राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों को होगा फायदा
अभी अभी
5.4k Views
इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
अभी अभी
4.3k Views
समस्तीपुर की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने रचा इतिहास, UPSC 2025 में 36वां रैंक हासिल कर बनीं IAS
Education news बिहार
3k Views
बिहार में एक और मटुकनाथ, मुजफ्फरपुर में 60 साल के प्रिंसिपल ने 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में रचाई शादी
news viral अजब गजब बिहार
2.9k Views

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
अभी अभी

गया में बड़ी कार्रवाई, पार्सल वैन से 302 किलो गांजा बरामद

May 27, 2026
अभी अभी

पुलिस उप महानिरीक्षक के पास सैनिक ने लिखित में देकर थानाध्यक्ष पर लगाया घूस मांगने का आरोप

September 29, 2024
अभी अभी

2026 से CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में बदलाव: दो बार होगी परीक्षा

June 29, 2025
अभी अभी

पटना में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

November 8, 2024
CRIMEnewsबिहार

बगहा के निजी छात्रावास में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; दो शिक्षक गिरफ्तार

July 10, 2026
अभी अभी

डॉक्टर की चूक से गई एक महिला की जान, परिजनों ने जमकर अस्पताल में काटा बबाल

April 16, 2024
अभी अभी

भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव को किया गया याद,मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुई देशभक्ति गीत की प्रस्तुति

March 23, 2025
अभी अभी

नवादा में 24 घंटे के भीतर 6 मौतें, हादसे और हत्या की घटनाओं से मचा हड़कंप

June 24, 2025
Show More
News Pr

NEWS PR LIVE, Here only the journalist and the reader are given importance. News Pr Live covers breaking news, latest news in politics, sports, business & cinema. Follow us & stay ahead!

Quick Links

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact us

About US

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact us
2024- All Rights Reserved. NewsPR Live. Website Created by and Maintanance by Cotlas News Portal Designer
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?