तिरहुत नहर के साइफन में गिरी बाइक, हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत; इलाके में मचा हड़कंप ,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां तिरहुत नहर के साइफन में गिरी बाइक, 40 वर्षीय युवक की मौत
बगहा शनिवार देर रात विकास वैभव चौक से कुछ दूरी पर अहिरवलिया जाने वाले सड़क मार्ग में तिरहुत नहर के साइफन में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में पारस नगर निवासी 40 वर्षीय मो. आलम अंसारी की मौत हो गई। रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साइफन से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


परिजनों के अनुसार, मो. आलम अंसारी लकड़ी खरीद-फरोख्त का काम करते थे। शनिवार देर शाम वह अहिरवलिया की तरफ से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना किस परिस्थिति में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है।


नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है।

परिजनों की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-

Share This Article