पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां बथना पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड स्थित बथना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से पीएम राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मुख्य सचिव, डीजीपी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद सुनील कुमार, विधायक विनय बिहारी समेत कई वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिले में बाढ़ की स्थिति, प्रभावित इलाकों और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था और बाढ़ आश्रय केंद्र की तैयारियों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, गंडक और कोसी नदी के तटबंधों के पक्कीकरण को लेकर सर्वे का कार्य जारी है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तटबंधों को मजबूत करने की योजना आगे बढ़ाई जाएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री मच्छरगांवा होते हुए बनकटवा और शिवराजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे।
एसडीआरएफ की नाव से उन्होंने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। बाद में बथना स्थित बाढ़ आश्रय केंद्र पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया और राहत सामग्री का वितरण किया।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;–