NEWS PR डेस्क : बुधवार को बिस्कोमान की 37वीं वार्षिक आम सभा पूरे उत्साह और भव्यता के साथ ऊर्जा ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई। इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने किया एवं विशिष्ट अतिथि/विशेष आमंत्रित सदस्य / सभी बिहार एवं झारखण्ड राज्य के कोने-कोने से पधारे । प्रतिनिधिगण एवं सभी सहकारी बन्धु उपस्थित थे। बिस्कोमान के वार्षिक आम सभा का शुभांरम्भ राष्ट्रीय गीत के साथ दीप प्रज्जवलित करते हुए सहकारिता मंत्री एवं बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह, बिहार एवं झारखण्ड के सभी प्रतिनिधियों एवं राज्य के 20 केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्षों के मौजूदगी में किया गया।
इस अवसर पर बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए बिस्कोमान के उत्तरोत्तर विकास के बारे में एवं अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बिस्तार से बताया गया। विशाल सिंह द्वारा सभागार में बैठे हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिनिधियों के बीच बिस्कोमान का आर्थिक तुलन-पत्र पेश करते हुए बताया गया कि गत् वित्तीय वर्ष में बिस्कोमान प्रबंधन द्वारा अपने कर्मठ कार्मिकों के सहयोग से तकरीबन 5 करोड़ 94 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। इसी क्रम में विशाल सिंह ने गौरवान्वित होते हुए भरे सभागार में यह घोषणा किया कि जिस तरह हमारे कुशल प्रबंधन एवं कार्मिकों के द्वारा किये गये कार्य प्रतिफल है यह शुद्ध लाभ इससे भविष्य में और कार्य कुशलता बढ़े, जिसके लिए मैं अपने सभी कार्मिकों को 25 प्रतिशत मासिक वेतन में बढ़ोतरी की है जो गत अप्रैल माह 2026 से लागू कर दिया हूँ। विशाल सिंह द्वारा चर्चा के दौरान बिन्दुवार अपने कार्यकाल की उपलब्धियां से अवगत कराया।
- बिस्कोमान को NCEL का राज्य स्तरीय नोडल एजेन्सी बनाया गया। 2. राज्य सरकार ने धान अधिप्राप्ति हेतु बिस्कोमान को एजेन्सी के रूप में नामित करने हेतु सहमति प्रदान की है। 3. झारखण्ड राज्य के लिए बिस्कोमान द्वारा पंडरा कृषि बाजार समिति प्रांगण में क्षेत्रीय कार्यालय का निर्माण कर कार्य शुभारंभ किया गया। 4. झारखण्ड राज्य में तत्काल तीन कृषक सेवा केन्द्रों यथा डालटेनगंज, जसीडीह (देवघर) एवं पिठौरिया (राँची) के माध्यम से उर्वरक बिक्री का कार्य प्रारंभ कराया गया। 5. बिहार राज्य में उमगाँव (मधुबनी), शहरबन्नी (खगड़िया), फुलडीह मोड़ (नवादा), उदवंतनगर, बिहिया, चॉदी (भोजपुर), एकमा (छपरा) में नया कृषक सेवा केन्द्र खोलकर स्थानीय किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
- इस वर्ष HURL, IPL इत्यादि उर्वरक निर्माताओं से सघन वार्ता कर बिस्कोमान के केन्द्रों पर उपरोक्त कम्पनियों द्वारा उत्पादित उर्वरक एवं अन्य उत्पाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, फलस्वरूप अब सभी केन्द्रों पर हर समय उर्वरक उपलब्ध रह रहा है। जबकि पूर्व में केवल इफको द्वारा ही उपलब्ध कराया जाता था।
- इस वर्ष विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों को ग्रुप बीमा की राशि एवं उनके सेवान्त लाभ यथा लीव सैलरी, उपादान इत्यादि मद में लगभग ₹2,25,00,000 (दो करोड़ पचीस लाख) रुपये का भुगतान किया गया, जबकि पिछले वर्ष इस मद में ₹50,00,000 रुपये का भुगतान हुआ था 8. इस तरह से गत वर्ष 2024-25 हमारा बिस्कोमान का टर्न ऑवर 143 करोड़ था और बिस्कोमान का शुद्ध मुनाफा ₹6 करोड़ 11 लाख और वित्तीय वर्ष 2025-26 में टनऑवर ₹113 करोड़ रूपए और शुद्ध मुनाफा ₹5 करोड़ ₹94 लाख रूपए का है।
बिस्कोमान में कार्यरत कार्मिकों के वेतन में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ-साथ महंगाई को देखते हुए बिस्कोमान कर्मियों का दैनिक भत्ता में भी बढ़ोत्तरी की गयी। 10. गत् वित्तीय वर्ष 2025-26 का कुल ₹101,17,31,198.00 (एक सौ एक करोड़ सतरह लाख एकतीस हजार एक सौ अनठानबे) के तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अबतक ₹71,30,65,793.69 (एकहत्तर करोड़ तीस लाख पैंसठ हजार सात सौ तिरानवे) रूपए की उर्वरक की बिक्री की जा चुकी है। 11. पूर्व से रखे हुए कुल ₹3,64,44,700 रूपये का नैनो उत्पाद कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिक्री कर बिस्कोमान को कुल ₹25,00,000 (पचीस लाख रूपए) का लाभदिया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अबतक कुल ₹2,93,43,666.00 (दो करोड़ तिरानवे लाख तेतालीस हजार छरू सौ छियासठ) रूपए का बिक्री हो चुका है।
12.जीर्ण-शीर्ण की अवस्था में पड़े हुए फारबिसगंज शीत गृह का जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। 13. रामचन्द्रपुर बाजार समिति (नालंदा), जसीडीह स्थित गोदामों, बड़हरिया (सीवान), गोपालगंज (हजियापुर, कैथवलिया) तथा सुल्तानगंज (भागलपुर) स्थित क्षतिग्रस्त गोदामों का मरम्मत कार्य कराया गया। 14. बिस्कोमान के आम सभा में भाग लेने वाले माननीय प्रतिनिधिगण का यात्रा भत्ता में बढ़ोत्तरी की गई।
- बिस्कोमान भवन/टॉवर में गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 69,000 वर्गफीट खाली स्थल को किराया पर लगाकर बिस्कोमान की आय में बढ़ोत्तरी की गई है। 16. देवघर बहुमंजिला व्यवसायिक परिसर 17. हरनौत में बहुमंजिला व्यवसायिक भवन का 18. नई दिल्ली गेस्ट हाउस का काया कल्प सभी का कार्य प्रगति पर है। में
विशाल सिंह द्वारा यह बताया गया कि बिस्कोमान अपने संसाधनों द्वारा बिहार एवं झारखण्ड के सभी कार्मिकों को प्रत्येक माह के 1 तारीख तक उसके खाते में मासिक वेतन उपलब्ध करा देती है। आज बिस्कोमान के लगभग सभी कार्मिक पूरी तरह से योग्य एवं दक्ष है, जिसके फलस्वरूप बिस्कोमान का उर्वरक एवं उपभोक्ता व्यवसाय पूर्ण रूपेण कम्प्यूटरीकृत है, जिससे आज बिस्कोमान में प्रतिदिन का लेखा-जोखा बिस्कोमान के मुख्यालय स्तर पर अद्यतन रहता है।
विशाल सिंह ने बताया कि बिस्कोमान प्रबंधन गत दिनों के घटना क्रम में इस वर्ष विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों को ग्रुप बीमा की राशि एवं उनके सेवान्त लाभ यथा लीव सैलरी, उपादान इत्यादि मद में लगभग ₹2,25,00,000 (दो करोड़ पचीस लाख) रुपये का भुगतान किया गया
विशाल सिंह द्वारा सभी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों को बताया गया कि बिस्कोमान के सभी कार्मिक एवं प्रबंधन इसी तरह कार्य करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब बिस्कोमान लाभाविंत संस्था के रूप में राज्य में स्थापित हो जाएगा। विशाल सिंह द्वारा अपने उद्घाटनकर्ता राम कृपाल यादव, राज्य के सहकारिता मंत्री से अनुरोध किया कि यदि सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य हेतु बिस्कोमान को स्टेट ऐजेंसी घोषित किया जाता है तो राज्य के किसानों को जबर्दस्त लाभपहुँचाया जा सकता हैं।
वार्षिक आम सभा के उद्घाटनकर्त्ता बिहार के सहकारिता मंत्री, राम कृपाल यादव ने बिस्कोमान द्वारा किसानों तक उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के मामले में जो अभूतपूर्व मिशाल कायम किया गया है की खुले हृदय से प्रशंसा की गई और बिहार सरकार की ओर से हर सम्भव मदद दिलाने में अपने प्रयत्न का शत प्रतिशत अश्वासन दिया। वहीं वार्षिक आम सभा के विशिष्ट अतिथि झारखण्ड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के माननीया अध्यक्ष ने कहा कि बिस्कोमान द्वारा उर्वरक वितरण खासकर निर्धारित मूल्य कीमत पर वितरण अपने आप में अनूठा उदाहरण है। बिस्कोमान के उर्वरक बिक्री केन्द्रों की स्थापना में सरकार की ओर से हर सम्भव मदद के लिए अनुरोध की है।