पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता के आधिकारिक मस्कट ‘SUNSAR’ का अनावरण,
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित खेल भवन टाउन हॉल में अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के आधिकारिक मस्कट ‘SUNSAR’ का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (SSB) बेतिया के उपमहानिरीक्षक हरि प्रकाश ने मस्कट का अनावरण किया। इस मौके पर बगहा एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी हरि प्रकाश ने बताया कि 5 से 7 अक्टूबर तक खेल भवन, बेतिया में पटना सीमांत मुख्यालय के तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें पटना, लखनऊ, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी और बल मुख्यालय की टीमें भाग लेंगी।
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 5 अक्टूबर को एसएसबी के आईजी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों में खेल भावना, उत्साह और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;=