72वीं BPSC परीक्षा फिर स्थगित, 25 अक्टूबर को नहीं होगी PT; नई तारीख का इंतजार

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 72वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा (PT) को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बुधवार को लिए गए इस फैसले के बाद अब अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीख का इंतजार करना होगा। हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक नई तिथि को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
परीक्षा स्थगित होने की जानकारी सामने आने के बाद उन हजारों अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है, जो 25 अक्टूबर को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी को अंतिम चरण में पहुंचा रहे थे।
पहले 26 जुलाई को प्रस्तावित थी परीक्षा
72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा इससे पहले 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित की गई थी। बाद में BPSC ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करते हुए PT की नई तारीख 25 अक्टूबर 2026 तय की थी।
1,189 पदों पर होगी भर्ती
72वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए बिहार में कुल 1,189 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। परीक्षा की नई तारीख कब निर्धारित होगी, इस पर अभ्यर्थियों की नजर आयोग की अगली आधिकारिक सूचना पर टिकी है।
फिलहाल उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा स्थगित होने के बावजूद अपनी तैयारी में ढिलाई न बरतें और नई तारीख जारी होने तक संशोधित शेड्यूल के अनुसार पढ़ाई जारी रखें।

।

Share This Article