AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बगहा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पश्चिम चंपारण के बगहा में सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। लौकरिया थाना क्षेत्र के बगहा-वाल्मीकिनगर एनएच-727 पर रामपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।

मृतका की पहचान नारायण यादव की 55 वर्षीय पत्नी किसनावती के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला को रामपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को आनन-फानन में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल में चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने महिला की जांच की। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर लौकरिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।

बगहा-वाल्मीकिनगर एनएच-727 पर हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। अब पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-