शिवपुर कुटिया धाम में दो दिवसीय पूजा महोत्सव की धूम, भरत शर्मा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु; भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे !

Muskan Gupta

जगदीशपुर प्रखंड के शिवपुर पंचायत स्थित प्रसिद्ध शिवपुर कुटिया धाम पयहारी आश्रम में दो दिवसीय पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में भोजपुरी के चर्चित लोकगायक भरत शर्मा व्यास और सुदर्शन व्यास ने अपने सुरीले भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव को लेकर पूरे कुटिया धाम परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसकी मनमोहक छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

आयोजन में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। भारी भीड़ को देखते हुए

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, महोत्सव के अवसर पर धाम परिसर में भव्य मेला भी लगा है। मेले में बच्चे खिलौनों की खरीदारी करते दिखे, जबकि महिलाएं शृंगार सामग्री खरीदती नजर आईं। खासकर जलेबी की दुकानों पर लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। श्रद्धालु गर्मागर्म जलेबी का स्वाद लेने के साथ घर के लिए भी खरीदारी करते दिखाई दिए।


बिहार के आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article