भागलपुर साइबर अपराधों से बचाव के लिए भागलपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया आदमपुर स्थित मोक्षदा गर्ल्स हाई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया बिहार पुलिस मुख्यालय की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, पटना के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर ने की। इस दौरान साइबर डीएसपी भी मौजूद रहे। साइबर थाना भागलपुर की टीम ने छात्राओं और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों के बारे में बताया। छात्राओं को समझाया गया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया, फिशिंग लिंक और QR कोड के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। निवेश और लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, KYC अपडेट, बिजली बिल, बैंक खाता बंद होने तथा नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर होने वाली ठगी से भी सतर्क रहने की सलाह दी गई
पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, OTP, CVV, UPI PIN, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह देते हुए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू रखने के लिए कहा गया। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखने तथा किसी संदिग्ध लिंक, मोबाइल ऐप या QR कोड को बिना सत्यापन के इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी अनजान कॉल, संदेश या ई-मेल पर तुरंत भरोसा करने के बजाय उसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए। साइबर अपराधियों द्वारा डराने या लालच देने के तरीकों को पहचानना भी जरूरी है !
कार्यक्रम में साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल कार्रवाई करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं समय पर शिकायत मिलने से आवश्यक कार्रवाई करने और आर्थिक नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया साइबर सुरक्षा से जुड़े सवालों का सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया गया विद्यार्थियों को जागरूकता का संदेश अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया भागलपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, संदेश, ई-मेल, लिंक या QR कोड पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके।
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-