श्रीकृष्णापुरी आवास पहुंचे मंत्री संजय सिंह, चिराग पासवान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह आज पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित चिराग पासवान के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी।
इस खास मौके पर दोनों नेताओं ने साथ मिलकर केक काटा और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। मंत्री संजय सिंह ने चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की।
चिराग पासवान के जन्मदिन पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सौहार्द के साथ खुशियां साझा कीं। जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से भी उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Share This Article