NEWS PR डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले का 54वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर जिले के सभी नागरिकों को जिला स्थापना दिवस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से समृद्ध पश्चिम चंपारण बिहार के महत्वपूर्ण जिलों में अपनी विशेष पहचान रखता है।
महात्मा गांधी के ऐतिहासिक चंपारण सत्याग्रह की धरती होने के कारण इस जिले का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां की गौरवशाली परंपराएं, ऐतिहासिक धरोहरें और मेहनतकश लोग जिले की असली ताकत हैं।
जिला स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर पश्चिम चंपारण को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की गई है। जिले को विकसित, स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर और खुशहाल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है। वहीं, दीपावली के शुभ अवसर पर कामना की गई कि प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजाला लेकर आए। जिले में विकास, जनकल्याण और सामाजिक सौहार्द की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
दीपावली और जिला स्थापना दिवस के इस दोहरे उत्सव पर पश्चिम चंपारण के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। जिलेवासियों से एकजुट होकर जिले की गौरवशाली पहचान को और मजबूत बनाने की अपील की गई है ।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट :