आज का राशिफल 5 जनवरी 2024 जाने क्या कहते हैं आपके सितारे।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मेष -गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में हो रहा है यहां चंद्रमा और गुरु के शुभ संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है।

मिथुन:आज आपकी संपत्ति और आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के कुछ जातकों का स्थान परिवर्तन आज के दिन हो सकता है।

कर्क:आज के दिन कर्क राशि के लोगों को धैर्य बनाकर रखना होगा और जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। शोध कार्यों में इस राशि के जातकों सफलता मिल सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सिंह:सिंह राशि के जातकों को आज के दिन जीवनसाथी के जरिये धन लाभ मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में सुधार होगा।

कन्या:आपकी वाणी में आज के दिन कर्कशता देखी जा सकती है। क्रोध और आक्रोश में आने से आज के दिन बचें नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है।

तुला:पारिवारिक जीवन में आपको सुख और शांति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा शिक्षा क्षेत्र में मनचाहे फल प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक:माता का सानिध्य और प्रेम आज वृश्चिक राशि के जातकों को प्राप्त हो सकता है। परिवार के प्रति आपकी जो जिम्मेदारियां हैं उन्हें आज के दिन आप भली भांति पूरा करेंगे।

धनु:आपके साहस-पराक्रम में आज के दिन वृद्धि देखने को मिलेगी। खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे काम से सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं।

मकर:आज के दिन आपकी वाणी में मिठास देखने को मिलेगी। कारोबारियों की जो योजनाएं लंबे समय से अटकी थीं वो आज पूरी हो सकती हैं।

कुंभ:कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आज के दिन अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के लोगों का आज आपको सहयोग प्राप्त होगा।

मीन:आज मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चे चिंता का कारण बन सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। किसी पुराने मित्र के साथ आज के दिन बात हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article