बैंक का 02 सुरक्षा गार्ड कैश वाहन में अवैध हथियार एवं फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर सरस्वती पूजा विसर्जन एवं वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार बैंक की सुरक्षा हेतु 17 फरवरी को विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इस क्रम में गुलाबी बाग अवस्थित यूको बैंक के पास एक कैश वाहन के पास 02 गार्ड शस्त्र लिये खड़े थे। उक्त दोनों गार्ड की गतिविधि संदिग्ध दिखाई दे रही थी, जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई।संदिग्ध गार्ड का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में ‘एक टीम गठित की गई।टीम द्वारा दोनों गार्ड से हथियार संबंधि वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु दानों में से किसी ने वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये।उसके बाद दोनों गार्ड का अवैध हथियार विधिवत जब्त किया गया तथा दानों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में पंकज चौधरी और नंदु राय हैं। युवक के पास से फर्जी लाइसेंस हथियार भी बरामद किए गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article