दीपावली पर DM का अनोखा अंदाज! महादलित टोले में बच्चों संग मनाया त्योहार, बांटे उपहार !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क: कैमूर दीपावली की शुभ संध्या पर डीएम कुमार अनुराग ने महादलित टोला पहुंच बच्चों संग खुशियां मनाई

मिठाई और उपहार बांटकर प्रशासनिक अधिकारियों ने समाज के अंतिम छोर के लोगों के संग दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया।

अंधेरे को चीरती उम्मीद, डीएम ने महादलित बच्चों संग दीपावली मनाकर सामाजिक समरसता और खुशियों की नई मिसाल पेश की।

दीपावली के पावन अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा भभुआ सदर प्रखंड अंतर्गत बेतरी पंचायत के कबार स्थित सामुदायिक भवन,महादलित टोला में ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच मिठाइयां,चॉकलेट,दीप एवं अन्य उपहार वितरित किया तथा उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं इस दीपोत्सव के दौरान पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का माहौल रहा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि दीपावली प्रकाश,प्रेम,सद्भाव एवं खुशियों का पर्व है।

इस पर्व की सार्थकता तभी है,जब समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियां पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इस उत्सव से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप राज्य के प्रत्येक टोले एवं प्रत्येक घर तक विकास,समृद्धि एवं खुशहाली पहुंचना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी,भभुआ,जिला कल्याण पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारी ने कैमूर जिले के समस्त नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

कैमूर से बर्जेश कुमार की रिपोर्ट ;-

Share This Article