एक बच्चे की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, पति ने दिखाया बड़ा दिल, कहा -जा…जी ले अपनी जिंदगी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK भागलपुर:  प्यार की जिसको बीमारी लगती है, दो बच्चे की मां भी उसे कुंवारी लगती है। जी हां, जिले के पक्कीसराय में लव ट्राएंगल का जबरदस्त मामला सामने आया है, जिसकी इलाके में चहुंओर चर्चा हो रही है।दरअसल, घोंघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय स्थित मायके में रह रही एक बच्ची की मां को अपने ही गांव के एक युवक से बेशुमार मोहब्बत हो गयी। धीरे-धीरे ये प्यार परवान चढ़ता गया। नतीजा ये हुआ कि दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।इस मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब एक बच्ची की मां ने परदेश में रह रहे अपने पति को फोन कर हर हकीकत से वाकिफ करा दिया और लवर से ही शादी करने की बात कही। इसके बाद पति ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए फोन पर ही उसे सुखमय जीवन का आशीर्वाद दे दिया और कहा ‘जा..जी ले अपनी जिंदगी।’इसके बाद प्रेमी श्यामलाल घूम-घूम कर गांव वालों को बाराती बन शिव मंदिर पहुंचने का आग्रह किया। वहीं, एक बच्चे की मां का तन्हा दिल पड़ोस में रहने वाले श्यामलाल के लिए धड़कने लगा और फिर दोनों देर रात पक्कीसराय मुखिया अंजो देवी के आवास पर पहुंचे और शादी का गवाह बनने और आशीर्वाद देने का आग्रह किया।इसके बाद पति से फोन पर शादी की इजाजत ली। पति ने भी फोन पर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद शाहपुर शिव मंदिर परिसर में शादी में शामिल होने बारातियों की भीड़ जुट गई। पंडित ने प्रेमी युगल की शादी कराई। इस मौके पर नयी नवेली दुल्हन नीतू ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। उसपर किसी का कोई दबाव नहीं है। वहीं, प्रेमी का कहना है कि जीएंगे तो नीतू के साथ और मरेंगे तो भी इसी के साथ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article