Bihar Cricket: 14 नवंबर को बिहार की तीन टीमें खेलेंगी मुकाबले, BCA अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : BCCI द्वारा आयोजित घरेलू T20 मुकाबलों में 14 नवंबर को बिहार की पुरुष एवं महिला टीमें अलग-अलग प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में बिहार पुरुष टीम का मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सौराष्ट्र से होगा, जबकि बिहार महिला टीम रायपुर के RDCA ग्राउंड में केरल के खिलाफ खेलेगी। वहीं U16 का मुकाबला रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम वडोदरा में बंगाल के खिलाफ खेला जाएगा। इन महत्वपूर्ण मुकाबलों को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने तीनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि सैयद मुश्ताक अली और U23 महिला T20 ट्रॉफी के लिए बिहार टीम की घोषणा के बाद BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने BCA के अधिकारियों के साथ मोइन-उल-हक स्टेडियम पहुंचकर कप्तान वैभव सूर्यवंशी सहित पुरुष टीम के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात की थी। उन्होंने बिहार अंडर-23 महिला टीम की खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली थी और उनका उत्साह बढ़ाया था।

BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा, “मुझे विश्वास है कि बिहार की पुरुष एवं महिला दोनों टीमें पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। मेरी ओर से सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को आगामी मुकाबलों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

BCA परिवार एवं बिहार के सभी जिला क्रिकेट संघों की ओर से भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को शुभकामनाएं दी गई हैं। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों में काफ़ी क्षमता है खिलाड़ी अपने अलगे मुकाबलों में प्रभावी प्रदर्शन कर बेहतर परिणाम लाने की कोशिश करेंगे।

Share This Article