NEWS PR डेस्क:पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार का समर्पित लोकसेवक बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव की ओर से जारी जन्मदिन शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री को बिहार के विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्वकर्ता के रूप में संबोधित किया गया। संदेश में उनके दीर्घायु होने, बेहतर स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की गई।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक जगत के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव की ओर से दी गई यह शुभकामना मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान और सद्भावना का संदेश है। उन्होंने कामना की कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, समृद्धि और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे।
