बेतिया में दिनदहाड़े सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट हथियारबंद 8 अपराधियों ने 20 मिनट तक मचाया तांडव, पुलिस महकमे में हड़कंप

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क:  पश्चिम चंपारण के बेतिया में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े करोड़ों रुपये के आभूषण लूट लिए। घटना शहर के सबसे पॉश इलाके सुप्रिया रोड स्थित एनएच-727 पर सेनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शोरूम की है। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस आठ अपराधियों ने शोरूम के फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर करीब 20 मिनट तक लूटपाट की और करोड़ों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात ने बेतिया पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही एसपी कुमार गौतम और चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हों, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


करीब छह घंटे तक शोरूम के अंदर जांच-पड़ताल के बाद रात आठ बजे बाहर निकले डीआईजी हरकिशोर राय ने बताया कि कुल आठ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक से दो दिनों के अंदर घटना का खुलासा करते हुए सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा

पश्चिम चम्पारण से मोहम्मद इम्तेयाज की रिपोर्ट ;

Share This Article