NEWS PR डेस्क :शादी के रिश्ते में प्यार, विश्वास और साथ के 25 साल पूरे होना किसी भी दंपती के लिए बेहद खास पल होता है। कुछ ऐसा ही खास मौका बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह और उनकी पत्नी अलका सिंह के जीवन में आया है। दोनों अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ यानी सिल्वर जुबली धूमधाम से मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है।
इस अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और न्यूज पीआर के CMD संजीव श्रीवास्तव ने मंत्री संजय सिंह और उनकी पत्नी अलका सिंह को शादी की 25वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई दी है। CMD संजीव श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संजय सिंह उनके लिए बड़े भाई समान हैं और अलका सिंह भाभी के समान हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें और उनका वैवाहिक जीवन इसी तरह प्रेम, विश्वास और खुशहाली के साथ आगे बढ़ता रहे।
उन्होंने कहा कि भगवान संजय सिंह और अलका सिंह के जीवन में निरंतर खुशियां बरसाते रहें और दोनों जीवन के हर पड़ाव पर इसी तरह एक-दूसरे का साथ निभाते रहें। बताया जा रहा है कि इस खास अवसर पर गुरुवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में भी धूमधाम से आयोजित की गईं। वहीं, आज शादी की 25वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है। मंत्री संजय सिंह और अलका सिंह की सिल्वर जुबली को लेकर शुभचिंतकों और करीबियों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
