राजद पर बाबा साहब का अपमान करने का आरोप, भाजपा ने धरना देकर की माफी की मांग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को भाजपा भागलपुर इकाई द्वारा स्टेशन चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।इस धरना का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार ने बाबा साहब का अपमान किया है वह न केवल निंदनीय है बल्कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यह देश कभी ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। लालू परिवार को देश से और संविधान निर्माता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।धरने में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने बाबा साहब के सम्मान में नारे लगाए और विरोध जताया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर राजद परिवार द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो विरोध को और उग्र रूप दिया जाएगा।इस धरना के माध्यम से भाजपा ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान के मुद्दे पर किसी भी तरह की चूक को बर्दाश्त नहीं करेगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article