AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना में गंगा स्नान को लेकर ट्रैफिक अलर्ट 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, JP सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानें पार्किंग व्यवस्था !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कटिहार में देर रात निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के काफिले के साथ बड़ा हादसा हो गया। पूर्णिया से कटिहार के सालमारी में आयोजित मुशायरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सांसद की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी पर सवार पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सांसद पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि सांसद पप्पू यादव देर रात पूर्णिया से सालमारी के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान हलधरपुर-कोच्छरखाली बड़ी पुल के पास उनकी स्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण पिछले तीन वर्षों से चल रहा है।

निर्माणाधीन पुल के पास सड़क किनारे गहरी खाई है, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों और सांसद की ओर से निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि पुल के पास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है !

और न ही वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऐसे में रात के अंधेरे में इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए निर्माण कार्य में लगे संवेदक की लापरवाही और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि तीन साल से पुल निर्माण का काम चल रहा है !

इसके बावजूद सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम नहीं होना गंभीर मामला है। हादसे में घायल पांचों सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आने की जानकारी है। सभी फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस दुर्घटना ने निर्माणाधीन पुलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही संबंधित विभाग की नींद क्यों खुलती है।

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट ;-