AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में 899 राजस्व न्यायालयों में अब होगी ऑनलाइन सुनवाई CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कोर्ट के चक्कर से मिलेगी मुक्ति; घर बैठे होगी सुनवाई

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – अब जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों और अदालतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य के 899 राजस्व न्यायालयों में अब वर्चुअल माध्यम से सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना में राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली यानी RCMS के तहत इस नई व्यवस्था का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। इस व्यवस्था के शुरू होने से आम लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। खासकर दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब पक्षकार डिजिटल माध्यम से अपने मामलों की सुनवाई में शामिल हो सकेंगे।

सुनवाई की होगी रिकॉर्डिंग, आदेशों की भी होगी जांच

इस नई व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि वर्चुअल सुनवाई की पूरी रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन उपलब्ध रहेगा। इससे न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और सुनवाई की गुणवत्ता में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेशों की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए एक विशेष सेल गठित करने का निर्देश भी दिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

SMS और कॉल सेंटर से मिलेगी सुनवाई की जानकारी

सरकार ने सुनवाई की तारीख और समय की सूचना देने के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। संबंधित पक्षकारों को एसएमएस के साथ कॉल सेंटर और अन्य वैकल्पिक माध्यमों से भी जानकारी दी जाएगी, ताकि किसी को सुनवाई की सूचना मिलने में परेशानी न हो।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि RCMS के जरिए ऑनलाइन सुनवाई के साथ डिजिटल माध्यम से साक्ष्य और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। लोग अपने मामलों की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे।

कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।