AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक बनी काल सड़क हादसे में घायल बावर्ची राजेंद्र टाटी की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – भागलपुर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर ने एक मेहनतकश परिवार की खुशियां छीन लीं। खलीफाबाग चौक के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बावर्ची राजेंद्र टाटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, हादसा दो दिन पहले भागलपुर के खलीफाबाग चौक स्थित मनपसंद चप्पल-जूते की दुकान के सामने हुआ था। बताया जा रहा है कि सड़क पर दोनों तरफ से तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल आ रही थी। इसी दौरान दोनों बाइक की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। हादसे में गोलाघाट निवासी राजेंद्र टाटी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया। राजेंद्र टाटी की हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल में पिछले दो दिनों से उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजेंद्र टाटी पेशे से बावर्ची थे और मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के कमाऊ सदस्य को खोने के बाद परिजनों के सामने अब जीवन-यापन की चुनौती भी खड़ी हो गई है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर भागलपुर शहर में तेज रफ्तार और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने व्यस्त चौक-चौराहों पर वाहन गति नियंत्रित करने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-