NEWS PR डेस्क : –भागलपुर शेयर मार्केट और ट्रेडिंग की बारीकियों को समझने के लिए भागलपुर में युवाओं और निवेश के इच्छुक लोगों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। शहर के टाउन हॉल में ‘ग्रो करो स्टॉक मार्केट अकादमी’ की ओर से ट्रेनिंग महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार समेत देश के कई राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में करीब 1500 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर लाइव ट्रेनिंग सेशन में भाग लिया।
भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित इस ट्रेनिंग महाकुंभ में बिहार के अलावा गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी लोग पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शेयर मार्केट और ट्रेडिंग की सही जानकारी देकर इस क्षेत्र में शिक्षित करना रहा।
संस्था के डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि लाइव सेशन में करीब 1500 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराकर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क ट्रेनिंग के साथ भोजन और ट्रेडिंग जर्नल सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं वहीं, कार्यक्रम में एक विशेष घोषणा भी की गई। इसके तहत लगातार 20 दिनों तक अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने वाले चयनित प्रतिभागियों को पल्सर 220 बाइक देने की घोषणा की गई है।
संस्था की ओर से इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अगले ट्रेनिंग महाकुंभ का आयोजन 14 दिसंबर को प्रस्तावित किया गया है।
कुल मिलाकर, भागलपुर में आयोजित इस ट्रेनिंग महाकुंभ के जरिए युवाओं को शेयर मार्केट और ट्रेडिंग की शिक्षा से जोड़ने की पहल की गई है
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट