NEWS PR डेस्क : – पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज जंक्शन पर मंगलवार की रात करीब 11 बजे सरयू-कमला एक्सप्रेस पहुंची। यह ट्रेन अयोध्या से माता जानकी की जन्मभूमि जनकपुर धाम के लिए शुरू की गई है। ट्रेन के स्वागत के लिए स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री मौजूद रहे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, लोगों ने जय श्रीराम और जय माता जानकी के जयकारे लगाने शुरू कर दिए।
इस नई रेल सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर लोकसभा सचेतक सह पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भी ट्रेन के शुभारंभ का स्वागत किया।
उन्होंने इस रेल सेवा को भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक रिश्तों को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा:
सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुरू होने से अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच श्रद्धालुओं का सफर आसान होने की उम्मीद है। भगवान श्रीराम और माता जानकी से जुड़े इन दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच रेल संपर्क मजबूत होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
पश्चिम चम्पारण से मोहम्मद इम्तेयाज की रिपोर्ट ;-