AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पंजाब में 5 साल बाद फिर साथ आएंगे BJP-अकाली दल 2027 चुनाव से पहले गठबंधन की तैयारी, सियासी हलचल तेज ,

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – पंजाब की राजनीति में एक बार फिर पुराने सियासी समीकरण बदलने के संकेत मिल रहे हैं। करीब छह साल पहले अलग हुए भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की राह लगभग साफ होती दिखाई दे रही है। दोनों दल 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में एक साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस संभावित गठबंधन से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

क्यों टूटा था पुराना गठबंधन

दरअसल, भाजपा और अकाली दल का गठबंधन करीब 23 साल तक चला था। सितंबर 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद गहरा गए थे। किसान आंदोलन के बीच अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा।

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 117 में से 92 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं भाजपा और अकाली दल दोनों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

2027 के चुनाव पर नजर

अब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच बातचीत तेज होने की खबरें हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चा सुर्खियों में है। सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर भी मंथन चल रहा है।

हालांकि, दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा और गठबंधन की शर्तें राजनीतिक समीकरण का अहम हिस्सा होंगी। भाजपा पंजाब में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाना चाहती है, जबकि अकाली दल अपने पारंपरिक जनाधार को मजबूत करने की कोशिश में है।

ऐसे में सवाल है कि क्या पुरानी दोस्ती की वापसी पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए नई चुनौती बनेगी? क्या भाजपा और अकाली दल मिलकर 2027 में सत्ता की लड़ाई को दिलचस्प बना पाएंगे फिलहाल पूरे देश की नजर पंजाब के इस नए सियासी घटनाक्रम पर टिकी है।