AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा-अकाली दल की दोस्ती फिर हुई मजबूत मंगल पांडेय का बड़ा दावा- पंजाब में NDA की सरकार बनना तय, 2027 चुनाव से पहले बदलेगा सियासी समीकरण !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More


NEWS PR डेस्क : – पंजाब की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर गठबंधन के रास्ते पर लौट आए हैं। दोनों दलों के साथ आने से एनडीए को पंजाब में नई राजनीतिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस गठबंधन को लेकर भाजपा नेता और असम प्रभारी मंगल पांडेय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल की एकजुटता से पंजाब में एनडीए की सरकार में वापसी का रास्ता तय होगा।


दरअसल, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की घोषणा के बाद बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोनों पुराने सहयोगियों का फिर से एक साथ आना पंजाब की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में हुई गठबंधन की घोषणा एनडीए की राजनीतिक ताकत को और व्यापक बनाएगी।

मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा और अकाली दल का रिश्ता दशकों पुराना है। दोनों पार्टियों ने पहले भी मिलकर पंजाब में सरकार चलाई है। वर्ष 1997 से 2002 और फिर 2007 से 2017 तक दोनों दलों की गठबंधन सरकार रही। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में इस गठबंधन ने पंजाब की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। ऐसे में दोनों दलों का दोबारा साथ आना पुराने राजनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाला कदम है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लगातार क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर गठबंधन की राजनीति को मजबूत कर रहा है। पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में राजनीतिक स्थिरता और विकास बेहद जरूरी है। यहां किसानों की आर्थिक स्थिति, युवाओं का रोजगार, उद्योगों का विकास, नशे की समस्या और युवाओं का पलायन जैसे गंभीर मुद्दे हैं।

मंगल पांडेय ने आरोप लगाया कि मौजूदा पंजाब सरकार ने इन समस्याओं को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल मिलकर इन मुद्दों को जनता के सामने उठाएंगे और पंजाब के विकास के लिए मजबूत विकल्प पेश करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More