AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर में चोरी डेढ़ लाख रुपये कैश और पिस्टल के 10 कारतूस गायब, घटना से मचा हड़कंप !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : –  बिहार में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर को ही चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और पिस्टल के 10 कारतूस लेकर फरार हो गए। इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल चोरी की इस वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

घर से कैश और कारतूस गायब

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने शक्ति सिंह यादव के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और पिस्टल के 10 कारतूस गायब मिले। चोरी हुए सामान में कारतूस शामिल होने के कारण मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोर घर में कैसे दाखिल हुए और उन्हें नकदी व कारतूस रखे होने की जानकारी कैसे मिली।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है। पुलिस चोरी के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साथ ही गायब हुए कारतूसों की बरामदगी भी पुलिस के लिए अहम चुनौती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

RJD के मुख्य प्रवक्ता के घर में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि चोर नकदी के साथ हथियार के कारतूस भी ले गए हैं। ऐसे में पुलिस के सामने चोरी के आरोपियों की पहचान करने के साथ-साथ कारतूसों को जल्द बरामद करने की चुनौती है।