AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरा में डबल मर्डर के बाद बवाल दो युवकों की हत्या से भड़का गुस्सा, सड़क जाम कर टायर जलाए; एनकाउंटर की मांग पर उतरे लोग

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – बिहार के आरा में दोहरे हत्याकांड के बाद जबरदस्त बवाल मच गया है। दो युवकों की गोली मारकर हत्या से आक्रोशित लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए। दौलतपुर के पास आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और आरोपितों के एनकाउंटर की मांग की। इतना ही नहीं, दोनों मृतकों के शव के साथ लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।

दरअसल, पूरा मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीबीगंज चकिया गांव का है। जहां देर रात अपराधियों ने तीन दोस्तों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर पांच से छह हमलावर पहुंचे थे और तीनों दोस्तों पर गोलियां बरसा दीं।

इस गोलीबारी में शुभकरण गंज निवासी 18 वर्षीय राहुल कुमार और 22 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हो गई। वहीं, दौलतपुर निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डबल मर्डर के बाद सड़क पर उतरे लोग

बुधवार को दोनों युवकों की हत्या से आक्रोशित लोगों ने दौलतपुर के पास आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनका एनकाउंटर किया जाए।

पुलिस की कार्रवाई जारी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बिहार के आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट ;-