AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जेल के अंदर बंदी की मौत या हत्या भागलपुर कैंप जेल में 26 वर्षीय रामाश्रय की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने मांगी न्यायिक जांच

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : –  भागलपुर के कैंप जेल में 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान रामाश्रय यादव के रूप में हुई है। जेल प्रशासन इस घटना को आत्महत्या बता रहा है, जबकि परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए जेल के अंदर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रामाश्रय यादव अपनी पत्नी की आत्महत्या से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में कैंप जेल में बंद था। 25 नवंबर की देर शाम परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। परिवार का आरोप है कि शुरुआत में उन्हें बताया गया कि रामाश्रय को मेडिकल जांच के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया जा रहा है, लेकिन बाद में उसकी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मृतक के छोटे भाई नितेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पत्नी की मौत के बाद से ही परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पंचायत में सात लाख रुपये का समझौता होने के बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ था। परिजनों को आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण जेल के अंदर ही रामाश्रय की हत्या कराई गई है।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

परिजनों ने उस जगह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं, जहां रामाश्रय के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। उनका दावा है कि जिम वाले क्षेत्र में डंबल और लोहे की भारी रॉड मौजूद रहती हैं, लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की बात सामने आई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। जेल अधीक्षक राजीव झा से व्हाट्सएप कॉल के जरिए पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही रामाश्रय की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-