AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संविधान के हर पन्ने पर कलाकारी, राजेंद्र प्रसाद-नेहरू के हस्ताक्षर भी मौजूद गया की ऐतिहासिक लाइब्रेरी में सहेजी है दुर्लभ प्रति !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : –  बिहार के गया में इतिहास की एक अनमोल धरोहर आज भी किताबों के बीच सुरक्षित है। यहां की ऐतिहासिक डिविजनल लाइब्रेरी में भारतीय संविधान की एक दुर्लभ छाया प्रति रखी गई है, जो अपनी खूबसूरत चित्रकारी, ऐतिहासिक महत्व और महापुरुषों के हस्ताक्षरों के कारण खास पहचान रखती है। संविधान दिवस के मौके पर यह दुर्लभ प्रति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

1855 में स्थापित गया डिविजनल लाइब्रेरी बिहार की सबसे पुरानी लाइब्रेरी में शामिल है। यहां संसद में सुरक्षित भारतीय संविधान की मूल प्रति की हूबहू फोटो प्रतिलिपि मौजूद है। इसकी खासियत यह है कि संविधान के हर पन्ने पर अलग-अलग कलाकृतियां और आकर्षक चित्रकारी की गई है, जो भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को दर्शाती हैं।

इस दुर्लभ प्रति पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हस्ताक्षर मौजूद हैं। इसके अलावा पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल समेत संविधान निर्माण से जुड़े कई महापुरुषों के हस्ताक्षर भी इसे ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बनाते हैं। कुछ दशक पहले राजाराम मोहन राय फाउंडेशन के माध्यम से यह प्रतिलिपि लाइब्रेरी को उपलब्ध कराई गई थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस संविधान की दुर्लभ प्रति को देखने और उसके ऐतिहासिक महत्व को समझने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। खासकर शोधकर्ताओं और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है।

लाइब्रेरी के प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी बताते हैं कि इस धरोहर को बेहद सावधानी से सुरक्षित रखा गया है और विशेष पाठकों व शोधकर्ताओं को दिखाया जाता है।

यहां करीब 150 साल पुरानी विश्व इतिहास की किताबें, विभिन्न देशों के इतिहास से जुड़ी दुर्लभ पुस्तकें और विश्वकोश भी मौजूद हैं। गया की यह लाइब्रेरी आज भी इतिहास, ज्ञान और भारतीय लोकतंत्र की विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण केंद्र बनी हुई है।