NEWS PR डेस्क : – बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है ! शादी की भव्यता, मेहमानों के स्वागत के इंतजाम और हाई-प्रोफाइल व्यवस्थाओं ने इस समारोह को खास बना दिया लेकिन इस आलीशान शादी के बीच खाने की प्लेट को लेकर मची मारामारी ने पूरे आयोजन की तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी सामने ला दिया
शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए 6 हेलीपैड बनाए गए 151 लग्जरी गाड़ियों की व्यवस्था की गई… और भोजन तैयार करने के लिए करीब 500 हलवाई लगाए गए… इंतजाम ऐसे कि शादी किसी बड़े शाही आयोजन से कम नजर नहीं आ रही थी देश-विदेश तक इस शादी की चर्चा होने लगी… मेहमानों की आवाजाही, शानदार व्यवस्थाएं और भव्यता ने लोगों का ध्यान खींचा
लेकिन इतनी बड़ी तैयारियों और इंतजामों के बावजूद खाने के दौरान भीड़ उमड़ पड़ी
खाने की प्लेट लेने के लिए लोगों के बीच मारामारी जैसी स्थिति बन गई… जिस शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से लेकर लग्जरी गाड़ियों तक का इंतजाम था, उसी समारोह में खाने की प्लेट को लेकर अफरा-तफरी के दृश्य चर्चा में आ गए
सोशल मीडिया पर भी शादी की भव्यता और खाने के दौरान बने हालात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं !लोग एक तरफ करोड़ों के इंतजाम और शाही ठाठ की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भोजन के लिए मची भीड़ को लेकर सवाल उठा रहे हैं !
यानी अनंत सिंह की बेटी की शादी अपनी भव्यता के कारण जितनी सुर्खियों में रही, खाने की प्लेट के लिए मची मारामारी ने भी उतना ही ध्यान खींच लिया ,